अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की वैश्विक जलवायु पर चर्चा, मोदी, जिनपिंग, पुतिन सहित 30 नेताओं को आमंत्रण

By: Ankur Sat, 27 Mar 2021 7:26:13

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की वैश्विक जलवायु पर चर्चा, मोदी, जिनपिंग, पुतिन सहित 30 नेताओं को आमंत्रण

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन की पहली वैश्विक जलवायु चर्चा सम्मेलन 22 और 23 अप्रैल को व्हाइट हाउस में होने जा रहा हैं। इस चर्चा के लिए जो बाइडन द्वारा भारत के प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ही 30 नेताओं को आमंत्रित किया हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस समारोह के जरिए अमेरिका को जीवाश्म ईंधन से होने वाले जलवायु प्रदूषण को कम करने में वैश्विक स्तर पर प्रयासों को धार देने में मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 22 और 23 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को विश्व के 40 नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजने का कार्य जारी है।

रूस और चीन से तनातनी के बीच बाइडन का ये फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में अमेरिका की दोनों देशों के बीच कड़वाहट काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब देखना है कि पुतिन और जिनपिंग का बाइडन की पेशकश पर क्या रुख रहता है।

ये भी पढ़े :

# वर्जीनिया : बेहद भयावह रही बीती रात, समंदर किनारे बीच पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत

# म्यांमार में पार हुई क्रूरता की हद, सेना ने 50 प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com